- होम >>
Ghaziabad News: पार्षद उर्मिला चौहान का लंबी बीमारी के कारण निधन, संयुक्त मोर्चा ने धरना किया स्थगित
- न्यूज़
- Thursday | 14th March, 2024
, गाजियाबाद।
नगर निगम में वार्ड संख्या 19 की पार्षद उर्मिला चौहान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
वह लंबे समय से बीमार थीं, उनका उपचार दिल्ली स्थित एम्स में किया जा रहा था।
पार्षद की मौत की सूचना के बाद नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने तीन दिन से चल रहा धरना स्थगित कर दिया है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी धरने के माध्यम से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरी करने की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर शहर में कूड़ा उठान का कार्य शुक्रवार से बंद करने की चेतावनी दी गयी थी।
उधर, नगर निगम कार्यालय में शाम चार बजे शोकसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें नगर निगम के अधिकारी, महापौर, पार्षद द्वारा पार्षद उर्मिला चौहान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, चाकू घोंपकर मां-बेटे को उतारा मौत के घाट; पति की भी हालत नाजुक ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।