Ghaziabad News: प्लॉट बेचने को जीडीए वीसी ने बनाया एक्शन प्लान, कोष में आएंगे 200 करोड़

कारण जानने के लिए बातचीत के दौरान पता चला कि अगर यहां फ्लैट बनते हैं तो हाईराइज फ्लैटों की बालकनी से श्मशान घाट दिखेगा, इसी कारण खरीदार न मिलने के कारण बिल्डर इन भूखंडों को खरीदकर बहुमंजिला इमारत बनाने से बच रहे हैं। काटे जाएंगे छोटे-छोटे आवासीय प्लॉट जीडीए वीसी अतुल वत्स ने इन्हें बेचने का जो एक्शन प्लान बनाया है।

उसके तहत सबसे पहले श्मशान घाट के चारों तरफ 15 मीटर ऊंची बाउंड्री बनाकर वर्टिकल गार्डेनिंग कराई जाएगा।

इसके साथ ही ग्रुप हाउसिंग के भूखंडों के स्थान पर उपरोक्त जमीन पर 100-200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के छोटे-छोटे आवासीय भूखंडों का सृजन कराया जाएगा। श्मशान घाट की ऊंची बाउंड्री कराने के साथ वर्टिकल गार्डेनिंग कराने से छोटे आवासीय भूखंडों को खरीदने वाले लोगों को बालकनी से वर्टिकल गार्डेनिंग का आकर्षक नजारा दिखेगा।

उपरोक्त 20 हजार वर्गमीटर भूमि पर छोटे आवासीय भूखंडों का सृजन करने से करीब 40 प्रतिशत भूमि सड़क व ग्रीन बेल्ट विकसित करने में इस्तेमाल की जाएगी। अभी क्या है प्रति वर्गमीटर मार्केट रेट? इसके बाद जीडीए को करीब 12 हजार वर्गमीटर भूमि भूखंड के रूप में बेचने के लिए मिलेगी।

इन भूखंडों को जीडीए चुनाव आचार संहिता हटने के बाद नीलामी में बेचेगा।

वर्तमान में क्षेत्र में 1.25 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर से लेकर 1.50-1.60 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर का मार्केट रेट हैं।

इस तरह मार्केट रेट के हिसाब से उस क्षेत्र में छोटे आवासीय भूखंड बेचकर जीडीए के कोष में करीब 200 करोड़ का इजाफा होगा। प्राधिकरण को कर्ज के बोझ से मुक्त करने व कोष में इजाफा करने के लिए लगातार मंथन जारी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।