- होम >>
Ghaziabad News: लंबित पासपोर्ट के आवेदन का निपटारा 19 जुलाई तक संभव, पढ़ें बाकी अपडेट
- न्यूज़
- Friday | 5th July, 2024
आवेदक दो हफ्ते में लंबित फाइलों का करवा सकते हैं निस्तारण ऐसे आवेदक अगले दो हफ्ते में 19 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस पर (शुक्रवार व राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, सीजीओ भवन–1, कमला नेहरू नगर, गाजियाबाद आकर कमरा संख्या 331, में संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपनी लंबित फाइलों का निस्तारण करवा सकते हैं। इस संबंध में आवेदकों को फाइनल क्लोजर नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।
जिसको लेकर आवेदक तय समयानुसार कार्यालय आ सकते हैं।
ऐसी पासपोर्ट आवेदन संबंधित फाइलें, जो लंबे समय से लंबित हैं, सिस्टम द्वारा स्वत: ही बंद हो जाती हैं, जिन पर तकनीकी कारणों से दोबारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही संभव नहीं हो सकती है। पासपोर्ट आवेदन संबंधित फाइल अगर हो गई बंद तो क्या करें क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आइएफएस अनुज स्वरूप द्वारा बताया गया कि यदि किसी आवेदक की पासपोर्ट आवेदन संबंधित फाइल तकनीकी कारणों से सिस्टम द्वारा बंद हो जाती है।
ऐसे आवेदकों को पासपोर्ट संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पुन: नए सिरे से आवेदन करना होगा एवं नए आवेदन के संबंध में पुन: शुल्क का भुगतान करना होगा। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।