- होम >>
Ghaziabad News: स्टोर में पुरानी दवा मिलने पर अब होगा एक्शन, सीएमओ ने दिए सख्त निर्देश
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
एक फार्मासिस्ट के खिलाफ भी हो चुकी कार्रवाई इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र के आसपास निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करते हुए दवाई वितरण के निर्देश दिए गए हैं।
पता चला है कि अस्पतालों के अलावा स्वास्थ्य केद्रों पर वितरण न होने के चलते लाखों रुपए की दवाएं एक्सपायरी हो रही है।
जो बाद में नष्ट करनी पड़ रही है। इससे बीमार लोगों को समय पर दवाई न मिलने के साथ ही राज्य सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।
कई बार एक्सपायरी डेट की दवाओं को वितरित किए जाने के भी मामले संज्ञान में आए हैं।
जिला एमएमजी अस्पताल में इस संबंध में एक फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। मोदीनगर में मरीजों के हंगामे के बाद स्टोर से फार्मासिस्ट को हटाया गया था।
पता चला है कि पीएचसी, सीएचसी के अलावा जिला अस्पताल के मेडिकल स्टोर में पिछले कई महीने से एक्सपायरी डेट की दवाई थोक के भाव में रखी हुई है।
इनको नष्ट करने की कार्रवाई भी लंबित है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।