Ghaziabad: NHAI की एक गलती और पहली ही बारिश में डेढ़ घंटे में तय हुआ 5 मिनट का सफर, जाम से जूझते रहे लोग

कवि नगर की ओर जाने वाली सड़क पर एक फीट से अधिक भरा पानी कविनगर में पांडव नगर के पास एनएच-9 से कविनगर की ओर जाने वाली सड़क के दूसरी तरफ एक फीट से अधिक पानी भर गया है।

ऐसे में वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां जल निकासी न होने की वजह एनएच-9 का चौड़ीकरण करने के दौरान तोड़े गए नाले को दोबारा नहीं बनवाया जाना है।

विजयनगर में बागू और तिगरी गोल चक्कर के पास भी जलभराव की समस्या हुई।

यहां सुबह डेढ़ से दो किलोमीटर तक जाम लग गया। नोएडा और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण न होने की समस्या को कई बार उठाया तो नगर निगम द्वारा यहां जल निकासी न होने की वजह एनएचएआई द्वारा तोड़े गए नाले का निर्माण कार्य न होना बताया है। वाहन चालकों की भिड़ंत और कार खराब होने से दोपहर में लगा जाम पंप सेट के माध्यम से निगम द्वारा जलनिकासी किए जाने के बाद भी विजयनगर से हरनंदी पुल तक जाम लगा रहा।

इसकी वजह सर्विस रोड पर एक ट्रक और कार चालक के बीच भिड़ंत होना है। कार चालक ने पुलिस बुलाई, पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाने के बजाय वहीं मामला निपटाने के प्रयास किया।

दोनों वाहन सड़क पर खड़े रहे और लोग जाम से जूझते रहे। वहीं एनएच- 9 पर एक कार की बैटरी खराब होने से कार बंद हो गई, जिस कारण जाम लगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।