- होम >>
Ghaziabad Seat Result 2024: किसके सिर पर सजेगा गाजियाबाद का ताज? 29 लाख 45 हजार मतदाता हैं भाग्यविधाता
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
ये भी पढे़ं- Delhi Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, कुछ देर में आने लगेंगे रुझान मतगणना के इंतजाम पूरे बागपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मोदीनगर विधानसभा सीट की मतगणना गाजियाबाद और धौलाना आंशिक विधानसभा सीट की मतगणना हापुड़ में होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण में हुआ था मतदान गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण में गत 26 अप्रैल को चुनाव संपन्न हुआ था।
कुल 29 लाख 45 हजार 487 मतदाताओं में से 14 लाख 69 हजार 260 मतदाताओं ने मतदान किया था।
इसमें आठ लाख 26 हजार 667 पुरुष और छह लाख 42 हजार 189 महिला मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था।
कुल 800 कर्मचारी मतगणना संपन्न कराएंगे। मतगणना के दौरान विधानसभावार कंट्रोल रूम बनाया गया है।
प्रत्येक चक्र की मतगणना के बाद माइक्रो आब्जर्वर कंट्रोल रूम में इसकी सूचना देगा, जहां से मुख्य कंट्रोल रूम से निर्वाचन कार्यालय को सूचना भेजी जाएगी। ये हैं गाजियाबाद से प्रत्याशी अतुल गर्ग (भाजपा) डॉली शर्मा- कांग्रेस (आईएनडीआईए) नंदकिशोर पुंडीर (बसपा) अवधेश कुमार (सुखी समाज पार्टी) आनंद कुमार (राष्ट्रीय निर्माण पार्टी) अंशुल गुप्ता (राष्ट्रीय जन कन्वर्ट पार्टी) धीरेंद्र कुमार भदौरिया (सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी) नमह (समाज विकास क्रांति पार्टी) पूजा (राइट टू रिकॉल पार्टी) अभिषेक पुंडीर (निर्दलीय) औरंगजेब (निर्दलीय) कविता (निर्दलीय) नाथू सिंह चौधरी (निर्दलीय) रवि कुमार पांचाल (निर्दलीय) लोस सीट पर 14,69,260 मतदाताओं ने किया मतदान विधानसभा पुरुष मतदाता महिला अन्य कुल प्रतिशत लोनी 1,61,525 1,22,560 03 2,84,088 54.25 मुरादनगर 1,41,471 1,11,222 01 2,52,694 54.06 साहिबाबाद 2,55,096 1,97,624 02 4,52,722 42.96 गाजियाबाद 1,28,119 99,874 06 2,27,999 47.86 धौलाना 1,40,678 111075 04 2,51,757 59.35 कुल 8,26,889 6,42,355 16 14,69,260 49.88 ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।