- होम >>
Ghaziabad: लोनी विधायक को नहीं मिल रही सुरक्षा, CM योगी को कराएंगे अवगत; MLA बोले- राजनीति का अभ्यास कर रहे पुलिस कमिश्नर
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
विधायक ने लगाया आरोप विधायक ने सोमवार को एक पत्र जारी कर बताया कि पुलिस ने उनके जीवनभय से जुड़ी इंटेलिजेंस एवं आतंकवाद निरोधक दस्ता की गोपनीय रिपोर्ट की गोपनीयता भंग की है।
उनके विरोधियों से मिलकर उनकी हत्या कराने के उद्देश्य से सुरक्षा संबंधित सभी जानकारी इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक की। पुलिस आयुक्त द्वारा एक गंभीर विषय पर राजनीति करते हुए अनुशासनहीनता की हद को पार कर यह कहा गया कि विधायकों की सुरक्षा सीएम के कहने पर हटाई गई है, जो स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि उनको सुरक्षा की आवश्यकता न तो पहले थी और न ही अब है। महादेव और लोनी की जनता का आशीर्वाद ही उनका सुरक्षा कवच है।
उनकी नाराजगी आचार संहिता लागू होने की आड़ में भाजपा को हराने के लिए सपा एजेंट के रूप में कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता के थोक में किए गए मुचलके, उनका उत्पीड़न, पुलिस की अर्कमण्यता के कारण बेलगाम अपराध, चौकी-थानों को लूट का अड्डा बनाने और जनप्रतिनिधियों को प्रचार से रोकने के लिए उनकी हटाई गई सुरक्षा को लेकर है। जिस पर अपर मुख्य सचिव गृह एवं विधानसभा अध्यक्ष से पत्राचार किया।
लेकिन राजनीति में दक्ष पुलिस आयुक्त द्वारा मुख्य विषयों पर जवाब देने के बजाय यह प्रचारित कराया गया कि सुरक्षा हटने के कारण वह पत्र लिख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि भविष्य में राजनीति में उतरने से पहले जनपद में राजनीति का अभ्यास कर रहे पुलिस आयुक्त विषय को विषयांतर न करते हुए मूल सभी सवालों पर बात करेंगे जो कि अभी तक अनुत्तरित हैं। मुझे सुरक्षा कमिश्नर द्वारा दी गई है लेकिन घर पर जनता दर्शन के दौरान चारों तरफ कोई पुलिसकर्मी नहीं है।
पुलिसकर्मी आते हैं और फोटो खींचकर चले जाते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।