- होम >>
Lok Sabha Election 2024: गाजियाबाद में 15 वर्ष में 65 प्रतिशत महिला मतदाता बढ़ीं, पुरुषों को छोड़ा पीछे
- न्यूज़
- Thursday | 21st March, 2024
राहुल कुमार, गाजियाबाद। महिलाएं अपनी सरकार चुनने के लिए पुरुषों से ज्यादा जागरूक हैं।
यही कारण है कि बीते तीन लोकसभा चुनावों में महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले अधिक बढ़ा है।
वर्ष 2009 में हापुड़ के परिसीमन से गाजियाबाद सीट बनने के बाद से अब तक 15 वर्ष में महिला मतदाताओं में 65.76 की बढोतरी हुई है।
वहीं, पुरुष मतदाताओं में 56.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
पुरुषों मतदाताओं के बढ़ने का क्रम महिलाओं के सापेक्ष नौ प्रतिशत कम है।
दरअसल, हापुड़ लोकसभा सीट से अलग होने के दौरान गाजियाबाद सीट पर कुल मतदाता 18 लाख 31,638 थे।
इनमें से 10,37,889 पुरुष व 7,93,799 महिला मतदाता थीं। लोकसभा चुनाव-2024 में 29 लाख 38845 कुल मतदाता हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।