- होम >>
Modinagar Crime: लाश मिलने से फैली सनसनी, शव के पास नहीं मिला कोई दस्तावेज; जल्द खुलेगा मौत का राज
- न्यूज़
- Thursday | 27th June, 2024
बताया गया कि गुरुवार सुबह से ही तेज वर्षा हो रही थी।
कुछ किसान गांव असदपुर नांगल में खेतों पर जा रहे थे।
इस बीच रजवाहे में शव बहता देख उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। शव के पास नहीं मिला कोई दस्तावेज निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंचीं और छानबीन की।
शव के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सके।
पुलिस ने आसपास में थानों में शव के हुलिये की जानकारी भेजी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad: दुकान पर बैठे व्यापारी पर दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में एडमिट गांव कैथवाड़ी के रूप में हुई मृतक की पहचान वहीं शाम को शव की शिनाख्त मेरठ जिले के थाना रोहटा क्षेत्र स्थित गांव कैथवाड़ी के रणजीत के रूप में हुई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
उसी से मौत का सही कारण पता चलेगा। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचना दी गई है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।