- होम >>
Namo Bharat Train: खुशखबरी! मोदीनगर से मेरठ साउथ तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन
- न्यूज़
- Tuesday | 9th July, 2024
सुरक्षा के मानदंडों का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश मोदीनगर नार्थ से साहिबाबाद स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा कर प्रबंध निदेशक ने कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर और अन्य ऑपरेशन स्टाफ से वार्ता कर उनकी परेशानियों को समझा।
इसके बाद दिल्ली सेक्शन के निर्माणाधीन न्यू अशोक नगर और सराय काले खां एलिवेटेड स्टेशनों के जटिल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों के संबंध में सुरक्षा के मानदंडों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। दिल्ली सेक्शन में आरआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई 14 किमी. है, जिसमें से नौ किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड और पांच किलोमीटर का हिस्सा अंडरग्राउंड है।
अंडरग्राउंड सेक्शन में आनंद विहार स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।
दिल्ली सेक्शन में वायाडक्ट का निर्माण पूर्ण हो चुका है और तीनों निर्माणाधीन स्टेशनों का निर्माण अंतिम पड़ाव में है। इन तीनों स्टेशनों को परिवहन के अन्य साधनों के साथ भी जोड़ने की प्रक्रिया तेजी पर है।
वर्तमान में साहिबाबाद (Sahibabad) से मोदीनगर नार्थ तक 34 किमी. के सेक्शन में आठ स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेनों का परिचालन यात्रियों के लिए किया जा रहा है।
मोदीनगर नार्थ से मेरठ साउथ तक आठ किमी. के बीच नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने पर परिचालित सेक्शन की लंबाई 42 किमी. हो जाएगी। यह भी पढ़ें: UP News: उत्तराखंड की भारी बारिश से यूपी में रेल यात्री परेशान; इज्जतनगर मंडल की त्रिवेणी संग 16 ट्रेनें निरस्त ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।