श्लोका मेहता की मेहंदी सेरेमनी में ब्वॉयफ्रेंड के पहुंची प्रियंका चोपड़ा

संक्षेप:

  • बुधवार को श्लोका की प्री मेहंदी सेरेमनी हुई
  • श्लोका ने पहना था मेहंदी में ब्लू लहंगा
  • ईशा अंबानी ने पिंक कलर का लहंगा पहना

देश के सबसे अमीर अंबानी खानदान के बेटे आकाश की सगाई होने जा रही है। आकाश, हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से 30 जून को सगाई करेंगे। इससे पहले श्लोका की प्री मेहंदी सेरेमनी हुई। इस मेहंदी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड के पहुंची। प्रियंका ने हैप्पी कपल के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर किया है और लिखा, बधाई श्लोका और आकाश। यह बेहद खूबसूरत सेरेमनी थी। मेहंदी है रचने वाली, दोनों को खूब सारा प्यार।

प्रियंका और निक दोनों ने ही व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए थे। प्रियंका ने डिजाइनर एमी पटेल की डिजाइन की हुई साड़ी, हाथ में ब्रेसलेट और इयरिंग कैरी की थी। वहीं निक व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे में नजर आए।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


वहीं अंबानी परिवार की होने वाली बहू यानी श्लोका मेहता ने मेहंदी में ब्लू कलर का डिजाइनर लहंगा पहना था। सोशल मीडिया पर मेहंदी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस मेहंदी में ईशा अंबानी ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। बता दें कि ईशा की शादी भी पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे आनंद के साथ तय हो गई है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।