- होम >>
Section 144 in Ghaziabad: आज गाजियाबाद आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, धारा-144 लागू
- न्यूज़
- Wednesday | 26th June, 2024
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए धारा 144 लगाने का आदेश जारी किया है।
इसके तहत मीडियाकर्मी या किसी कार्यक्रम के आयोजक प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन से फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी चाहते हैं तो उन्हें संबंधित थाने से अनुमति लेनी होगी। ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध बिना अनुमति ड्रोन या कोई अन्य उड़ने वाली वस्तओं का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
थाने में ड्रोन एवं ड्रोन आपरेटर की जानकारी भी देनी है।
कमिश्नरेट के सभी राजकीय कार्यालय और प्रतिष्ठानों में भी बिना संबंधित डीसीपी के ड्रोन, यूएवी, पैराग्लाइडर, हाट बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बिना अनुमति उड़ने वाली प्रतिबंधित वस्तुओं को नष्ट कर दिया जाएगा।
सोमवार को पुलिस ने उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम की रिहर्सल की।
पुलिस ने किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है।
सुरक्षा के भी सख्त इंतजाम किए गए हैं। स्वर्ण जयंती समारोह में आ रहे उपराष्ट्रपति सीईएल कंपनी के 50 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित होना तय हुआ है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।