- होम >>
Spicejet ने फ्लाइट का रूट बदला तो उपभोक्ता फोरम ने ठोका जुर्माना, यात्री को देने होंगे 20 हजार रुपये
- न्यूज़
- Monday | 13th May, 2024
आठ बजकर 40 मिनट पर चेन्नई पहुंचनी थी फ्लाइट वसुंधरा सेक्टर 10 निवासी बुद्ध रत्न मौर्य ने दिल्ली से चेन्नई जाने के लिए स्पाईसजेट एयरलाइन्स में तीन हवाई टिकट 17 फरवरी 2022 को बुक किए थे।
इनकी फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर थी और आठ बजकर 40 मिनट पर चेन्नई पहुंचनी थी।
लेकिन यात्रा से पहले पीड़ित के पास एयरलाइन्स की ओर से एक मैसेज आया कि आपका की फ्लाइट का रूट बदल गया है। अब आपकी फ्लाइट सीधे चेन्नई न जाकर वाया मुंबई होकर जाएगी।
थोड़ी देर बाद उन्हें एक और मैसेज आया कि अब फिर से फ्लाइट का रूट बदल गया है।
अब उनकी फ्लाइट वाया मुंबई की बेंगलुरु होकर जाएगी और इस यात्रा में उन्हें 16 घंटे लगेंगे। टोल फ्री नंबर नहीं मिला संतोषजनक जवाब इस पर पीड़ित ने एयरलाइन्स के टोल फ्री नंबर पर उसके प्रतिनिधि से बात की और पूछा आप ऐसे कैसे शेड्यूल बदल सकते हो तो उधर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।
एयरलाइन्स के प्रतिनिधि ने कहा कि सुबह 10 बजे दिल्ली से चेन्नई की कोई सीधे फ्लाइट नहीं है।
चार मार्च 2022 को शाम की 7:40 की फ्लाइट ले सकते हैं जो कि वाया बेंगलुरु होकर जाएगी। पीड़ित ने कहा कि मेरी चेन्नई से कोयम्बटूर की फ्लाइट है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।