श्रीदेवी की डेड बॉडी को छोड़ अर्जुन कपूर लौटे मुंबई

संक्षेप:

  • श्रीदेवी की हार्ट अटैक से दुबई में हुआ निधन
  • एक्ट्रेस के अकस्मात निधन से बॉलीवुड जगत में शोक
  • अर्जुन कपूर श्रीदेवी के डेड बॉडी को छोड़ लौटे मुंबई

हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी भले ही दुनिया को छोड़ कर चली गई हैं, लेकिन उनके जाने का गम परिवार वालों और फैंस को खूब सताएगा। एक्ट्रेस के अकस्मात निधन से हर कोई सन्न है। वहीं सौतेली संतान अर्जुन कपूर न केवल एक्ट्रेस को बल्कि उनके बच्चों से भी कोई नाता नहीं रखते थे। अलग-अलग खबरों के मुताबिक  इसी वजह से अर्जुन कपूर श्रीदेवी की डेड बॉडी की छोड़ मुंबई वापस लौट गए है जबकि बॉलीवुड के कुछ लोगों का कहना है कि जाह्नवी का ध्यान रखने के लिए मुंबई वापस लौटे है।     

एक खबर के अनुसार, हाल ही अर्जुन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि उनकी जिंदगी में श्रीदेवी और उनकी बेटियों- जाह्नवी और खुशी कोई मायने नहीं रखती हैं। अर्जुन ने कहा कि हम सच में नहीं मिलते हैं और न ही साथ में वक्त बिताते हैं, क्योंकि वे लोग मेरे लिए हैं ही नहीं। हाफ गर्लफ्रेंड स्टार के इस बयान से साफ है कि उन्हें श्रीदेवी और उनकी बेटियों से किसी प्रकार का लगाव नहीं है।

हालांकि, वह अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर के काफी करीब थे। अर्जुन ने मां मोना के बारे में कहा कहा कि मैं कैसे इस तथ्य से मेल बिठाऊं कि आज वह (मां) यह देखने के लिए नहीं हैं कि मैंने खुद की स्वतंत्र पहचान बनाई है। यह भी कि मैं एक घर चला रहा हूं। मैं बड़ा होकर वह बन चुका हूं, जो वह मुझे बनते देखना चाहती थीं।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।