- होम >>
STF के हत्थे चढ़ा मोस्टवांटेड शराब माफिया भूपेंद्र, एक साल से चल रहा था फरार; पुलिस ने किया था इनाम घोषित
- न्यूज़
- Wednesday | 3rd July, 2024
एसटीएफ करनाल की टीम ने चंडीगढ़ में मंदिर के पास से आरोपित भूपेंद्र को गिरफ्तार किया।
भूपेंद्र पर कोरोना महामारी के दौरान हरियाणा राज्य में बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी के आरोपों सहित अन्य मामले विचाराधीन थे। जानलेवा हमले में भी आया था नाम वहीं, बीते वर्ष पिपली गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास पर हुए जानलेवा हमले में भी उसका व उसके भाई का नाम आया था।
अकेले सोनीपत जिले में ही भूपेंद्र पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से वह कई मामलों में फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- कारोबारी का कत्ल... आखिरी सांस तक लड़ा पर हमलावरों से हार गया राकेश, शरीर पर किए इतने वार; मंजर देख दहला लोगों का दिल पुलिस के लिए बड़ी सफलता एसटीएफ करनाल की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
भूपेंद्र बीते काफी समय से पुलिस को चकमा दिए हुए था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
ऐसे में सीपी, सोनीपत द्वारा छह नवंबर 2023 को उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
अब भूपेंद्र पर दर्ज मुकदमों की संख्या और उसकी तस्करी की गतिविधियों को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए उपलब्धि है। यह भी पढ़ें- Sonipat News: मेडिकल स्टोर संचालक पर चलाई गोली, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।