- होम >>
Tejas Express Derail: तेजस एक्सप्रेस के डिरेल होने की जांच तेज, स्थानीय अधिकारियों को दिल्ली बुलाया
- न्यूज़
- Sunday | 9th June, 2024
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार ट्रैक की स्थलीय जांच के बाद रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है।
बारीकी से ट्रैक का तकनीकी मुआयना करने पर पाया गया है कि यह हादसा तकनीकी खामी के चलते हुआ है।
सूत्रों के अनुसार दूसरे दिन हुई प्रारंभिक जांच में कई अधिकारी एवं कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कई पर गाज गिर सकती है।
इस घटना के बाद प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के ट्रैक को ठीक करते हुए रेल संचालन के लिए खोल दिया गया है।
पता चला है कि तेजस को रन थ्रू ट्रैक से दिल्ली रवाना किया जाना था लेकिन उस ट्रैक पर दूसरी ट्रेन खड़ी हुई थी। प्लेटफार्म नंबर-4 से गुजारने का दिया गया था ग्रीन सिग्नल इसी के चलते प्लेटफार्म नंबर चार से गुजारने का ग्रीन सिग्नल दिया गया था।
यह ट्रैक नई दिल्ली- लखनऊ लाइन का है।
जहां पर ट्रेन डिरेल हुई वहां पर बृहस्पतिवार को ही मेंटेनेंस का कार्य किया गया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।