- होम >> गाज़ियाबाद
तिरंगे झंडे का अपमान, संजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- न्यूज़
- Wednesday | 15th December, 2021
संवाद सहयोगी, लोनी : राज्यसभा सदस्य व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के खिलाफ मंगलवार को लोनी बार्डर थाना में तिरंगा झंडा का अपमान करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
पार्टी की ओर से 12 दिसंबर को क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगा झंडा का अपमान होने का आरोप है।
हिदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री शुभम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
शुभम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 दिसंबर को लोनी बार्डर से राशिद अली गेट तक संजय सिंह और डा. सचिन शर्मा ने तिरंगा यात्रा निकाली थी।
इस दौरान तिरंगे का अपमान किया गया।
इससे क्षेत्रवासियों में रोष है।
संजय सिंह और डा. सचिन शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।