- होम >>
UP Lok Sabha Result: यूपी की इस सीट पर भाजपा को हराने के लिए खेला गया जातीय कार्ड, फिर भी विपक्षी दल खा गए मात
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
कांग्रेस-सपा ने मिलकर दिया पीडीए का नारा कांग्रेस का सपा से गठबंधन था और सपा ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को साधने के लिए पीडीए का नारा दिया था।
कांग्रेस की रणनीति थी कि पीडीए के साथ ही सामान्य वर्ग और खासतौर पर गाजियाबाद चुनाव में निर्णायक भूमिका रखने वाले ब्राह्मण समाज के मतदाताओं का भी साथ मिले, जिससे इस बार चुनाव में जीत हासिल कर 2004 का इतिहास दोहरा सके। रणनीति नहीं हो सकी सफल इस बार कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को पहले से अधिक मत मिले, लेकिन चुनाव के जीत को लेकर तय की गई कांग्रेस की रणनीति भी सफल नहीं हो सकी, जबकि यहां पर सत्ताधारी पार्टी के नेता भी दावा कर रहे हैं कि बसपा के परंपरागत वोटरों ने इस बार कांग्रेस को वोट दिया है। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से पिछले तीन बार से क्षत्रिय समाज के प्रत्याशी ही जीत हासिल कर रहे थे, लेकिन संगठन में गुटबाजी और स्थानीय नेता को टिकट देन की मांग उठने पर भाजपा ने अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाया।
पहली बार वैश्य समाज के प्रत्याशी पर भाजपा ने दांव खेला और जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।