- होम >>
Vikram Mavi Murder Case: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में फरार 50 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा, अब तक 17 गिरफ्तार
- न्यूज़
- Thursday | 30th May, 2024
5 मई को मावी ने पवन भाटी के माता-पिता और पत्नी से की मारपीट सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित राधा विहार लोनी बार्डर का राहुल उर्फ रामबाबू है।
पूछताछ में राहुल उर्फ रामबाबू ने बताया कि वह पवन भाटी का दोस्त है।
पांच मई को विक्रम मावी ने पवन भाटी के माता-पिता व पत्नी से मारपीट की थी। यह भी पढे़ें: ससुराल में नहीं था AC, नाराज होकर मायके चली गई पत्नी; निराश पति ने उठाया खौफनाक कदम पुलिस आयुक्त गाजियाबाद ने 50 हजार रुपये का रखा था इनाम इसी का बदला लेने के लिए पवन भाटी अपने मामा विक्रम मावी को मारना चाहता था।विक्रम मावी की हत्या वाले दिन वह भी मौके पर पवन के साथ आया था।
उसने भी विक्रम से मारपीट की थी।
हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। उसके ऊपर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गाजियाबाद ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी।
गुरुवार को पुलिस (Ghaziabad Police) ने एसटीएफ के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें: Ghaziabad Fire: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने सात घंटे में पाया काबू ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।