- होम >>
अंतिम पायदान पर पहुंचा गाजियाबाद का नया मास्टर प्लान, शहर में दौड़ेगी विकास की लहर, नक्शा पास कराना भी होगा महंगा
- न्यूज़
- Wednesday | 5th June, 2024
शासन की उच्च स्तरीय समिति की मंजूरी मिलते ही गाजियाबाद में नया मास्टर प्लान 2031 लागू हो जाएगा।
इसके बाद गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर व मोदीनगर की 62,817.87 हजार हेक्टेयर भूमि पर नियोजित विकास हो सकेगा।
नया मास्टर प्लान लागू होने से मोदीनगर व मुरादनगर में नमो भारत के विशेष विकास क्षेत्र व प्रभाव क्षेत्र में गाजियाबाद का विकास शुल्क लगेगा। लिहाजा मोदीनगर, मुरादनगर के उक्त क्षेत्र में नक्शा पास कराना महंगा हो जाएगा।
लोगों को चार हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर विकास शुल्क देकर नक्शा पास कराना होगा।
दरअसल, गाजियाबाद का नया मास्टर प्लान तैयार करने में जीडीए अधिकारियों द्वारा लेटलतीफी की जा रही थी। मामले को उठाते हुए दैनिक जागरण ने सात सितंबर 2023 के अंक में (एक प्लान जो न बन सका मास्टर) शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसका संज्ञान लेकर अपर मुख्य सचिव ने निश्चित समयावधि में हर हाल में मास्टर प्लान तैयार कर शासन को भेजने के आदेश दिए थे।
तभी जीडीए अधिकारी हरकत में आए थे और मास्टर प्लान जीडीए बोर्ड बैठक में रखकर पास कराया गया।
इसके बाद मंजूरी को शासन में भेजा गया था। मालूम हो कि नया मास्टर प्लान लागू होने से जिले में निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।