अब गंगनहर घाट पर डुबकी नहीं लगा सकेंगे लोग, प्रशासन ने इस वजह से लगाई रोक

विजयभूषण त्यागी, मुरादनगर। हाल के दिनों में गंगनहर घाट पर एक के बाद हुए हादसों के बारे में दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।

प्रशासन ने गंगनहर घाट पर नहाने को लेकर अस्थाई तौर से रोक लगा दी है।

अगला आदेश मिलने तक रोक प्रभावी रहेगी।

अधिकारियों का कहना है कि नहर घाट पर आदेश की अवहेलना करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

इसके लिए घाट पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गर्मी से राहत पाने को हजारों लोग रोज नहाने आते हैं तपती गर्मी से राहत पाने के लिए गंगनहर घाट पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग नहाने के लिए आते हैं।

बहुत से लोग नहाने के दौरान रोमांच पाने के लिए अपनी सुरक्षा को दरकिनार करके गहरे पानी में चले जाते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। हाल में इसी तरह छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसके अलावा प्रतिदिन कई लोगों को गोताखोर डूबने से बचाते हैं। इन हादसों की ओर पुलिस प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए सोमवार को दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित की गई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।