उपराष्ट्रपति दौरा: गाजियाबाद पहुंचे जगदीप धनकड़, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात; धारा 144 लागू और ड्रोन उड़ाने पर लगाई पाबंदी

एडीसीपी ने किया पूरे रूट का निरीक्षण पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटील, एडीसीपी यातायात, ने पूरे रूट का निरीक्षण कर ड्यूटी चेक की।

दोपहर दो बजे से यूपी गेट से भारी व व्यवसायिक वाहनों को डाबर तिराहे से नमो भारत स्टेशन साहिबाबाद वसुंधरा फ्लाइओवर के नीचे से सौर ऊर्जा मार्ग होते हुए सीईएल कंपनी की ओर नहीं जाएंगे। यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से आखिर क्यों वापस ली ये याचिका? दिल्ली सीएम के वकील ने बताई असली वजह अग्निशमन विभाग की ओर से दो गाड़ियां लगाई गई हैं।

उपराष्ट्रपति का काफिला गुजरने के दौरान कुछ देर के लिए यातायात रोका जाएगा। ड्रोन उड़ाने पर लगाई गई पाबंदी वहीं उनके कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने पूरे ट्रांस हिंडन इलाके में और मुख्य शहर में कोतवाली एवं नंदग्राम थानाक्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर तत्काल पाबंदी लगा दी गई है।

आदेश आज आधी आधी रात तक लागू किया गया है। धारा 144 लगाने का आदेश अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए धारा 144 लगाने का आदेश जारी किया है।

इसके तहत मीडियाकर्मी या किसी कार्यक्रम के आयोजक प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन से फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी चाहते हैं तो उन्हें संबंधित थाने से अनुमति लेनी होगी। यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Scam: शराब घोटाले में कब-कब क्या हुआ? AAP नेताओं के कटघरे में आने से केजरीवाल की गिरफ्तारी तक; पढ़िए सबकुछ बिना अनुमति उड़ने वाली प्रतिबंधित वस्तुओं को नष्ट कर दिया जाएगा।

सोमवार को पुलिस ने उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम की रिहर्सल की।

पुलिस ने किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।