कौन है यूट्यूबर `कुंवारी बेगम`, नवजात बच्चों के यौन शोषण के लिए उकसाने वाला वीडियो बनाने की ये है वजह; पुलिस ने खोला राज

फॉलोअर बढ़ाने के चक्कर में बनाई घिनौनी वीडियो यूट्यूबर शिखा मैत्रेय जो कुंवारी बेगम के नाम से चैनल चला रही थी, के मामले की बात करें तो उसने फॉलोअर बढ़ाकर अधिक पैसे कमाने की लालच में दुधमुंहे बच्चे के साथ यौन शोषण करने के लिए लोगों को उकसाया। इसका परिणाम यह हुआ कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और गिरफ्तार हुई।

पुलिस की जांच में आया है कि उसने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है।

उसने फेमस होने के चक्कर में अपना पूरा करियर समाप्त कर लिया। फेमस होने के चक्कर में पहुंचे जेल अशोक वाटिका गरिमा गार्डन के अन्नु चौधरी उर्फ ईशु और शास्त्री पार्क, दिल्ली के दीपक वर्मा उर्फ दक्ष चौधरी ने लोकसभा चुनाव का परिणाम आने पर अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर वहां के मतदाताओं पर विवादित बयान दिया। टीला मोड़ थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और जेल गए।

इसके पहले लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में आइएनडीआइए प्रत्याशी कन्हैया कुमार को दक्ष ने थप्पड़ मारा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह दोनों विवादित काम फेमस होने के लिए किया गया।

दोनों पर कानूनी रूप से शिकंजा कसा गया है। योगी की विवादित तस्वीर की थी वायरल फरवरी- 2022 में पसौंडा के पार्षद मुस्तकीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विवादित तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था।

पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा। इंटरनेट मीडिया के फायदे भी वसुंधरा सेक्टर-दो के धुव्र शर्मा को बचपन से ही योग का शौक है।

10 साल से कम उम्र में उसने योग में देश ही नहीं बल्कि विदेश में अपना डंका बजाया। योग क्रियाओं से संबंधित वीडियो व जानकारी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।