- होम >>
गर्मी का कहर: गाजियाबाद में छह दिन में 67 लोगों की मौत, 10 की ही मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
- न्यूज़
- Sunday | 23rd June, 2024
इनमें एक खोड़ा के अंशुमन त्रिपाठी और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।
पिछले 24 घंटे में जिला एमएमजी अस्पताल में एक नौ माह के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हुई है। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय रमेश यादव, 34 वर्षीय सुरेंद्र राठौर को 21 जून की रात्रि में इमरजेंसी में मृतावस्था में लाया गया।
19 जून को भर्ती किए गए 20 वर्षीय अज्ञात युवक की भी 21 जून की रात्रि में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वजन को सौंपे गए दोनों शव 22 जून को नौ माह के तुषार और 65 वर्षीय चंद्रपाल सिंह को मृतावस्था में लाया गया।
इन दोनों के शव स्वजन को सौंप दिए गए हैं।
गर्मी में सरकारी अस्पतालों में लाए गए मृतावस्था में लोगों की जांच तेज हो गई है।
उपचार के दौरान हुई मौतों का चिकित्सकों के तीन सदस्यीय डेथ ऑडिट समिति द्वारा धीमी गति से किया जा रहा है।
इनमें कुछ ज्ञात तो कुछ अज्ञात लोग शामिल हैं। जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डेथ ऑडिट समिति ने पुलिस से पंचायतनामे के साथ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगी है, हालांकि अधिकारी इन मौतों को गर्मी से न बताकर अन्य कारणों से बता रहे हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।