गाजियाबाद की सड़कों को मिलेगा यूनिक आईडी नंबर, संपत्तियों का डाटा होगा ऑनलाइन; होंगे ये फायदे

स्ट्रीट लाइटें लगाने सहित अन्य कार्य कराए गए नगर निगम सीमा के क्षेत्र में नगर निगम के साथ ही आवास विकास परिषद, जीडीए, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग द्वारा भी नागरिकों को सुविधाएं देने के लिए सड़कें बनाने, शौचालय बनाने, नालों, नालियों का निर्माण कार्य, स्ट्रीट लाइटें लगाने सहित अन्य कार्य कराए गए हैं।

अब तक नगर निगम के पास इसकी डिजिटल जानकारी उपलब्ध नहीं थी, जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी प्राप्त करनी पड़ती है।

इसमें देरी लगती है, विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। कई बार बनी हुई सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बना दिया जाता है, अधिकारियों के संज्ञान में मामला न होने के कारण बजट जारी हो जाता है।

लेकिन अब ऐसा न हो, इसके लिए सर्वे में सड़कों, नालों, स्ट्रीट लाइटों, शौचालयों सहित सरकारी जमीनों की भी जानकारी जुटाई गई है, जिसे पोर्टल के साथ ही नगर निगम द्वारा संचालित गाजियाबाद 311 एप पर फीड किया जाएगा। अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों को यह पता चल सकेगा कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में कुल कितने कितने किलोमीटर सड़कें बनी हैं, कहां पर मरम्मत की आवश्यकता है।

दूसरे विभाग की कितनी सड़कें है।

कितने स्ट्रीट लाइट लगी हैं और इनमें से कितनी चालू और कितनी बंद हैं।

सरकारी जमीनों, नालों, नालियों, शौचालयों सहित अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी। बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय में इस संबंध में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में बैठक की गई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।