गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में बारिश कराने के लिए किया गया हवन, गायत्री जयंती भी मनाई गई

इस मंत्र के जाप करने से गायत्री माता के साथ भगवान विष्णु, भगवान शंकर व ब्रहमा जी की भी कृपा प्राप्त होती है, जिससे हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है।

मंदिर में सोमवार को वर्षा की कामना से हवन का आयोजन भी किया गया।

हवन मुख्य आचार्य नित्यानंद, आचार्य रोहत त्रिपाठी आचार्य विकास पांडे व आचार्य अतुल शर्मा ने महंत नारायण गिरी के सानिध्य में कराया। जगत के पालनहार भगवान विष्णु, भगवान शिव व इंद्रदेव की आराधना व नाम जाप के साथ वर्षा की कामना से हवन में आहुति दी गई।

श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थियों ने भी हवन में आहुति दी।

महंत नारायण गिरी ने कहा कि आज जो भीषण गर्मी पड़ रही है और मनुष्य ही नहीं अन्य जीव-जंतु भी गर्मी से बेहाल हैं और वर्षा भी नहीं हो रही है तो उसका कारण मनुष्य का स्वार्थी होना ही है। मनुष्य अपने स्वार्थ में अंधा होकर प्रकृति के साथ जो खिलवाड़ कर रहा है, उसी का दंड आज भुगतना पड रहा है।

इससे मनुष्य को सीख लेनी चाहिए और पेड़-पौधों को काटने की बजाय अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।

जल का दुरुपयोग करने की बजाय उसका सदुपयोग करना चाहिए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।