- होम >>
गाजियाबाद महायोजना 2031 पर लगी मोहर, अब रफ्तार से बदलेगी शहर की तस्वीर; जानिए कौन सी योजनाएं चढ़ेंगी परवान?
- न्यूज़
- Wednesday | 21st May, 2025
प्लेज स्कीम के तहत भू उपयोग परिवर्तन प्रमोटिंग लीडरशिप एंड एंटरप्राइज फार डवलपमेंट आफ ग्रोथ इंजन (पीएलईडीजीई) योजना के तहत गालंद में 0.431 हेक्टेयर भूमि के भूमि उपयोग को कृषि से औद्योगिक में बदलने का प्रस्ताव जीडीए बोर्ड बैठक में पास हुआ है। योजना के तहत औद्योगिक पार्कों को बढ़ावा देने के लिए सरकार चारदीवारी, सड़कों और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए छह साल की अवधि के लिए एक फीसदी ब्याज दर पर 50 लाख रुपये प्रति एकड़ तक का ऋण देने जैसे प्रोत्साहन देगी।
निजी विकासकर्ता के पास इसके लिए 10 एकड़ से 30 एकड़ के तक भूमि होना चाहिए। इंदिरापुरम वासियों पर पड़ेगा भारइंदिरापुरम के वासियों पर मुआवजे का भार डालने वाले एक प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में मंजूरी दी है।
किसानों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बढ़े हुए मुआवजे को देने के लिए अब वहां के आवंटियों से इसकी वसूली की जाएगी।
जीडीए बढ़े हुए मुआवजे के रूप में किसानों को 349 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा। बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव भी हुए मंजूर प्रोजेक्ट मॉनिट्रिंग यूनिट के माध्यम से कार्मिकों की सेवा लिए जाने जिप्सी अनुउपयोगी के स्थान पर एक कार क्रिय करने का प्रस्ताव कौशांबी में प्लॉट का कब्जा देरी से दिए जाने के कारण आवंटी को जमा 18 करोड़ रुपये वापसी देना क्रॉसिंग रिपब्लिक के जीएच-12 के ग्रुप हाउसिंग प्लॉट को छोटे प्लॉट का लेआउट पास किया गया कास्ट इंडेक्स के आधार पर पुनरीक्षित दरों पर बोर्ड का अनुमोदन राजनगर एक्सटेंशन की जोनल प्लान की सड़कों पर नक्शा पास किए जाने की स्वीकृति मिली मंडोला में 29660 हेक्टेयर कृषि से मध्यम उद्योग भू उपयोग परिवर्तन करना मोहिउद्दीनपुर में 13337.00 वर्ग मीटर के कृषि से संस्थागत में भू उपयोग परिवर्तन मोरटा में 1.5750 हेक्टेयर भूमि का भू उपयोग आवासीय करना जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल द्वारा हरनंदीपुरम योजना मे पत्रकारपुरम के नाम से एक सेक्टर को योजना मे शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया।
ताकि पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखा जा सके।
इस पर बोर्ड द्वारा पत्रकारपुरम को योजना में शामिल किये जाने पर विचार के लिए सहमति दी गई। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।