गाजियाबाद में आज आधी रात से 5 अगस्त तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू, मेरठ रोड पर नहीं चल सकेंगे भारी वाहन

विभाग का प्रयास है कि 24 घंटे में अनुमति जारी कर दी जाए।

अति आवश्यक होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9643322904 पर व्हाट्सएप भी भेज सकते हैं, लेकिन उसके लिए फार्म लेना होगा।

व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक कर उन्हें फार्म उपलब्ध कराए गए हैं। दूसरे शहरों और राज्यों से आने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए क्या उपाय किए गए हैं।

उन्हें कैसे पता चलेगा कि किस रूट से किधर होना है। दूसरे राज्यों और पड़ोसी शहरों से आने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए जनपद में होर्डिंग और बोर्ड लगाए जाएंगे।

इन बोर्ड पर कांवड़ रूट और डायवर्जन से जुड़ी जानकारी होगी। ऐसे करीब एक हजार बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

चुनिंदा स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही हैं।

जैसे यूपी गेट बार्डर, मेरठ तिराहा, मोदीनगर आदि स्थानों पर स्क्रीन के जरिए रूट और डायवर्जन की जानकारी दी जाएगी। डायवर्जन के कारण एनएच-नौ और जीटी रोड समेत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।