- होम >>
गाजियाबाद में डेंगू का कहर, पांच साल में 3617 मामले; चार मरीजों की मौत
- न्यूज़
- Thursday | 15th May, 2025
डेंगू एक गंभीर मच्छर जनित बीमारी है जो साफ पानी में पनपने वाले एडीज मच्छर के काटने से फैलती है।
डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है, खासतौर पर सुबह और शाम के वक्त। यह मच्छर साफ पानी में अंडे देता है, इसलिए जरूरी है कि एसी,कूलर, गमलों, छतों पर जमे पानी और खुले ड्रम में भरे पानी को समय-समय पर साफ करें, नहीं तो डेंगू फैलने का खतरा बना रहता है। शहर के पॉश इलाकों में मिल रहे मरीजजिला सहायक मलेरिया अधिकारी नरेंद्र कुमार के अनुसार इंदिरापुरम ,क्रासिंग रिपब्लिक, वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी, गोविंदपुरम और राजेंद्रनगर जैसे क्षेत्रों में डेंगू के मरीज अधिक मिल रहे हैं।
मुरादनगर के कई गांव डेंगू प्रभावित है। डेंगू के लक्षण और बचाव के उपायडेंगू के मुख्य लक्षणों में तेज सिरदर्द एवं बुखार का होना, मांसपेशियां तथा जोड़ो में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, नाक मुंह और मसूडों से खून आना, त्वचा पर लाल चकत्ते उभरना है।बचाव के उपायों में मच्छर के काटने से बचें।
पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें।
गमले में पानी जमा न होने दें। पानी के बर्तन व टंकी को पूरी तरह ढक कर रखे।
पुराने टायर डिस्पोजल कप कबाड़ में पानी जमा न होने दें।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।