- होम >>
गाजियाबाद में पूड़ी-सब्जी बेचनेवाले के घर से रेड में निकला खजाना, पूरी रात GST टीम ने की छापेमारी
- न्यूज़
- Friday | 31st May, 2024
आठ अधिकारियों की टीम ने 10 घंटे तक की जांच रेकी में प्राप्त जानकारी तथा डाटा एनालिसिस में पाई गई कमियों के आधार पर फर्म पर छापामारी की गई।
आठ अधिकारियों की टीम ने व्यापारी के प्रतिष्ठान पर 10 घंटे तक जांच की।
जांच में कच्चा एवं निर्मित माल पाया गया।
फर्म पर कई टेबल एवं कुर्सी रखे पाए गए, जिन पर कई लोग भोजन करते हुए मिले। यह भी पढ़ें: Dog Bite: सावधान गाजियाबाद में दिखा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 48 बच्चों समेत 253 लोगों को काटा 17.85 लाख रुपये की पकड़ी कर चोरी फर्म द्वारा मूलत: रेस्तरां के रूप में कार्य किया जा रहा था, जबकि फर्म द्वारा फूड प्रिपरेशन के तहत जीएसटी में रजिस्ट्रेशन लेते हुए कंपाउंड स्कीम की आड़ में सरकार को कम टैक्स दिया जा रहा था।
टीम द्वारा की गई छापामारी में प्रथम दृष्टया 17.85 लाख रुपये की कर चोरी संज्ञान में आई, जिसे व्यापारी ने स्वीकार करते हुए जमा किया है। खरीद-बिक्री एवं सीज किए गए दस्तावेजों की जांच करते हुए कर चोरी की वास्तविक राशि का पता लगाया जा रहा है।
राज्य कर विभाग के गाजियाबाद जोन में जनपद गाजियाबाद, हापुड़ एवं बुलंदशहर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल्स और विभागीय सूचनाओं के आधार पर ऐसे व्यापारियों को चिह्नित किया जा रहा है। जो कंपाउंड स्कीम की आड़ में अपना टर्नओवर छिपा कर कम टैक्स देकर टैक्स की चोरी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सालाना 1.50 करोड़ रुपये तक का टर्नओवर करने वाले व्यापारी समाधान योजना का लाभ ले सकते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।