गाजियाबाद में भाजपा की लगातार चौथी जीत, अतुल के आगे कहीं न टिक पाईं डॉली शर्मा; जानिए कैसा रहा है BJP का इतिहास

गोविंदपुरम अनाज मंडी स्थित मतगणना स्थल से लौटतीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा। करीब 61 चक्र में हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी से सिर्फ सातवें और आठवें राउंड में ही पिछड़े।

सातवें राउंड में कांग्रेस की डॉली शर्मा को 21,326 ओर भाजपा के अतुल गर्ग को 17,492 मत मिले।

आठवें राउंड में डाली को 20,683 और अतुल गर्ग को 18426 वोट मिले।

इसके बाद मतों का अंतर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी डाली शर्मा से अजेय जीत की ओर बढ़ता चला गया।

अंतिम चक्र में जीत का आंकड़ा 3,36,965 तक पहुंचा।

जीत के बाद देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने भाजपा के विजयी प्रत्याशी अतुल गर्ग को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। डॉली को छोड़ सभी की जमानत जब्त गाजियाबाद सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी समेत कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने चुनाव सवा तीन लाख से अधिक मतों से जीता।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।