- होम >>
गाजियाबाद में विभागीय तैयारियों पर फिरा पानी, भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
हल्की बारिश और हवा चलने पर गुल रही बिजली रोस्टर के मुताबिक शहर में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति के निर्देश है, जिसके लिए विद्युत निगम की ओर से गर्मी आने से पूर्व तमाम तैयारियां पूरी होने का दावा किया गया था।
दावा तो यहां तक किया गया था कि बिजली आंधी और वर्षा में भी निर्बाध होगी, लेकिन हल्की वर्षा और हवा चलने पर भी बिजली गुल हो रही है। लगातार बढ़ रही बिजली खपत से फीडरों का लोड बढ़ गया है और अधिकतर फीडर 200 एंपियर के लोड पर चल रहे हैं।
आरडीसी, कोट गांव, राकेश मार्ग, नेहरूनगर, विवेकानंदनगर, लालकुआं, शास्त्रीनगर, महरौली, नंदग्राम, संजयनगर, कैलाभट्टा, विजयनगर, गोविंदपुरम, अवंतिका, चिरंजीव विहार, पटेलनगर और रईसपुर में बिजली की ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। अफसरों ने परखी व्यवस्थाएं लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते विद्युत लोड बढ़ गया है और लगातार हो रहे फाल्ट पर विद्युत टीम इन्हें ठीक करने में जुटी है।
व्यवस्थाओं को देखने के लिए मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम नीरज स्वरूप संबंधित अधिकारियों के साथ विद्युत उपकेंद्रों पर गए। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए टीम 24 घंटे शिफ्ट में काम कर रही हैं।
अधिकारी भी उपकेंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
आने वाले दिनों में लोड अधिक बढ़ेगा इसके लिए लोगों से एक समय में विद्युत लोड वाले उपकरण एक साथ न चलाने की सलाह दी जा रही है ताकि ओवरलोड की समस्या न हो। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।