- होम >>
घुड़चढ़ी के दौरान अचानक हुआ दर्दनाक हादसा, चंद मिनटों में थम गईं मासूम की सांसें; मौत से छाया मातम
- न्यूज़
- Thursday | 11th July, 2024
बिहार के मुंगेर जिले में रहने वाले राजेश पासवान परिवार के साथ प्रताप नगर में किराए पर रहते हैं।
राजेश और उनकी पत्नी सुनीता पेशे से बेलदार हैं।
मंगलवार को राजेश मिशलगढ़ी में एक निर्माणाधीन मकान पर लेंटर डालने गए थे, घर पर पत्नी और चार बच्चे थे। घुड़चढ़ी के दौरान हुआ हादसा बताया गया कि दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे घर के पास ही अवंतिका कॉलोनी के मेन रोड पर घुड़चढ़ी हो रही थी।
ढोल की आवाज सुनकर राजेश की आठ वर्षीय बेटी कंचन घुड़चढ़ी देखने के लिए घर से निकली थी।
इस दौरान वह भी नाचने लगी और नाचते-नाचते सड़क के बगल से गुजर रहे नाले में जा गिरी, उस पर घुड़चढ़ी के वक्त मौजूद लोगों की नजर नहीं पड़ी। एक महिला की पड़ी थी बच्ची पर नजर वहीं, सड़क के दूसरी ओर एक मकान की तीसरी मंजिल पर बालकनी में खड़े होकर एक महिला भी घुड़चढ़ी देख रही थी, महिला की नजर नाले में गिरते हुए बच्ची पर पड़ गई।
उन्होंने शोर मचाया लेकिन, ढोल की आवाज के बीच उनकी आवाज दब गई।
तब उन्होंने पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी, तब तक घुड़चढ़ी के वक्त मौजूद लोग मंदिर पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- यूपी के इन जिलों पर फिर बरपा कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली से कुल 14 लोगों की मौत, मंगलवार को 10 लोगों ने गवाई थी जान घंटों की मशक्कत के बाद बच्ची को नाले से निकाला जानकारी के अनुसार, राहगीरों और आसपास के लोगों ने पास ही वेल्डिंग की दुकान करने वाले दुकानदार की मदद से बच्ची को नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।