जरूरी खबर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत कई मार्गों पर बंद होगा आवागमन, 26 जुलाई की रात से लागू किया जाएगा डायवर्जन प्लान

. मेरठ तिराहा से मोहननगर, सीमापुरी बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहन 28 जुलाई की रात 12 बजे तक सीमापुरी बॉर्डर से आने वाली लेन में आवागमन कर सकेंगे, इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। . चौधरी मोड़, नया बस अड्डा, गोशाला फाटक, हापुड़ तिराहा, कैला भट्ठा की ओर से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर सभी वाहनों आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

पटेल नगर फ्लाईओवर पर भी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। . संजय गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट, सिहानी चुंगी, संजयनगर आरओबी से मेरठ रोड की ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। . मेरठ तिराहा से संतोष मेडिकल, जल निगम टी प्वाइंट तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। . दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली, मेरठ की ओर जाने वाले वाहन एनएच-9 का प्रयोग करते हुए हापुड़ होते हुए दिल्ली, मेरठ की ओर आवागमन करेंगे।

28 जुलाई की रात 12 बजे से डीएमई पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। . रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमते राम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले हल्के वाहन दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। . मेरठ तिराहा से हरनंदी नदी, कनावनी एवं इंदिरापुरम की तरफ किसी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।

वाहन चालक पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़, विजयनगर आरओबी के रास्ते एनएच-नौ की ओर जाएंगे। . जीटी राेड , मेरठ रोड और मोहन नगर से वसुंधरा फ्लाइओवर के बीच सभी प्रकार के आटो को लेकर जाने पर रोक रहेगी। हल्के वाहनों के लिए 26 जुलाई की आधी रात से डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।

किसी भी असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान देखकर ही वाहन चालक घरों से निकलें।

किसी प्रकार की जानकारी के लिए ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 0120 - 2986100 अथवा मोबाइल नंबर 9643322904 पर संपर्क कर सकते हैं।

- पीयूष सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक, गाजियाबाद ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।