नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो अगस्त तक बंद रहेंगे छह स्टेशन के आठ गेट

साथ ही यात्री इस एनसीएमसी के द्वारा देश भर में अन्य परिवहन प्रणालियों पर भी यात्रा कर सकेंगे।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक द्वारा पेश किए गए एनसीएमसी डेबिट और प्रीपेड कार्ड सभी परिचालित आरआरटीएस स्टेशनों पर उपलब्ध हैं। कैसे उठा सकेंगे सुविधा का लाभ? यात्री 100 रुपये का शुल्क देकर टिकट खिड़की से ये एनसीएमसी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपना मोबाइल नंबर साझा करना होगा, जिससे एनसीएमसी कार्ड लिंक हो जाएगा। एनसीआरटीसी और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के इस सहयोग से उन यात्रियों को बहुत लाभ होगा, जो मेट्रो, आरआरटीएस, रेलवे, बस सेवाओं जैसे परिवहन के कई साधनों का नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं। एक कार्ड के उपयोग से लोगों को कई टिकट या कार्ड साथ रखने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और वे अपनी यात्रा के साथ साथ खरीदारी और अन्य भुगतानों के लिए भी सरलता से एनसीएमसी के द्वारा त्वरित भुगतान कर सकेंगे। मालूम हो कि दिल्ली से मेरठ तक पूरे कॉरिडोर पर जून 2025 तक नमो भारत ट्रेन सेवा के संचालन शुरू होने की उम्मीद है। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।