- होम >>
भारतीय इंजीनियर दुबई में बैठे साइबर अपराधियों को बेच रहा था सिम और बैंक खाते, गाजियाबाद में चार गिरफ्तार
- न्यूज़
- Sunday | 7th July, 2024
26 हजार की कर रहा था नौकरी बीटेक करने के बाद उसकी नौकरी 26 हजार रुपये महीने की लगी।
इसी बीच वह इंटरनेट मीडिया के जरिए साइबर अपराधियों के संपर्क में आकर ठगी का संसाधन मुहैया कराने लगा।
उसने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए साइबर अपराधियों को फर्जी पहचान पर लिए गए सिम और बैंक खाते बेचना शुरू किया। टेलीग्राम के जरिए था संपर्क पुलिस की जांच में सामने आया है कि गौरव दुबई में बैठे कई साइबर अपराधियों से टेलीग्राम के जरिए संपर्क में था।
गौरव के अलावा पकड़े गए तीनों आरोपी फैजल, जॉनी और विशेष दिल्ली के रहने वाले हैं।
तीनों गौरव कुमार के लिए फर्जी आईडी पर सिम एक्टिवेट कराते और फर्जी पहचान पर बैंक खाते खुलवा रहे थे। दूसरे साथियों की तलाश जारी दिल्ली के शाहदरा का रहने वाला हनी फैजल, जानी और विशेष के लिए काम करता है।
इस गिरोह के एक सदस्य सूरत चौरसिया उर्फ सूर्या पांडेय की भी पुलिस तलाश कर रही है।
गौरव सीधे साइबर अपराधियों को माल बेचने के साथ ही सूरत चौरसिया को भी खाते और सिम बेचता है। पुलिस को हालांकि आरोपियों ने करीब 100 बैंक खाते ही साइबर अपराधियों को बेचने की जानकारी दी है, लेकिन पुलिस मान रही है कि आरोपितों ने 500 से ज्यादा बैंक खाते बेचे हैँ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।