- होम >>
भ्रूण की जांच करते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला, गिरोह का सरगना हुआ फरार; टीम ने ऐसे बनाया था छापामारी का प्लान
- न्यूज़
- Monday | 8th July, 2024
छापामारी के डर से बदला था स्थान वहीं, डिकोय को पहले संजयनगर बुलाया गया लेकिन, छापामारी के डर से गिरोह ने स्थान बदल दिया।
ईस्टर्न-पेरिफेरल से सटे गांव मटियाला की पुलिया के पास डिकोय को बुलाया गया। टीम ने महिला को रंगे हाथ पकड़ा डिकोय जैसे ही अल्ट्रासाउंड के लिए उनकी गाड़ी में बैठने को चली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड की तैयारी कर रही महिला मीनाक्षी त्यागी उर्फ मीनू को पकड़ लिया।
इसी दौरान गिरोह का मुख्य सरगना एएम गौड़ गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गया। भाग गया गिरोह का मुख्य सरगना इस संबंध में मसूरी थाने में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पीसीपीएनडीटी के नोडल डॉ. अनुराग संजोग भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लेकिन, तब तक गिरोह का मुख्य सरगना भाग गया। ऐसे लोगों को पकड़ने का प्रयास रहेगा जारी नोडल ने बताया कि सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
बता दें कि पिछले पांच साल में भ्रूण जांच को लेकर सबसे अधिक छापामारी की कार्रवाई हरियाणा की टीमों द्वारा ही की गई है।
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के बाद सूचना देकर बुलाया जाता है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।