- होम >>
राष्ट्रवाद के सामने गाजियाबाद के मतदाताओं ने जातिवाद को नकारा, अतुल गर्ग ने बताई जीत की वजहें
- न्यूज़
- Wednesday | 5th June, 2024
सवाल - अब तक राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य किया, अब केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य करेंगे, इसको लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं जवाब - हर व्यक्ति के मन में जीवन भर के लिए सपना होता है कि उसको राष्ट्र के नायक के साथ काम करने का मौका मिले।
मुझे अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिस सदन में नरेंद्र मोदी आगे बैठेंगे उसमें पीछे मैं भी बैठा होऊंगा, इसको लेकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। सवाल - ऐसे कौन से मुद्दे हैं, जिनको लेकर आप सोचते हैं कि मैं विधायक रहते नहीं करा पाया लेकिन सांसद बनने पर कराऊंगा? जवाब - यह कहना ठीक नहीं है कि वो नहीं करा पाए और मैं करा दूंगा।
लेकिन यह सही है कि बहुत सी चीजों के बारे में जानकारी नहीं हो पाती थी, जैसे कि गाजियाबाद में हिंंडन एयरपोर्ट है लेकिन वहां से उड़ानें क्यों नहीं चालू हो पा रही हैं, यह पता नहीं चल पाता है। अब इसका पता कर सकूंगा, रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है, लेकिन यहां पर ट्रेनों की स्थिति क्या रहेगी, किन ट्रेनों का स्टापेज बढ़ाया जाएगा।
इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी।
बहुत सी चीजें ऐसी हैं, जिनकी जानकारी जनप्रतिनिधि होने के नाते हमें जनता को देनी चाहिए।
यदि काम नहीं हो पा रहा है तो क्यों नहीं हो पा रहा है, यह भी जनता को बताना चाहिए। सवाल - उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटें पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुई हैं, गाजियाबाद में भी जीत का अंतर पहले के मुकाबले कम हुआ है, इसकी क्या वजह मानते हैं ? जवाब - बाकी स्थानों का तो नहीं पता, लेकिन गाजियाबाद के बारे में पता है।
यहां मतदान कम हुआ था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।