रुला देगा शिवानी का सुसाइड नोट: `अब बर्दाश्त नहीं हो रहा...` बैंक कर्मी ने खत्म कर ली जिंदगी; सेल्स मैनेजर गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार, युवती ने पांच पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें सभी आरोपितों के नाम लिखे हैं।

गौरव त्यागी की शिकायत पर नंदग्राम थाने में ज्योति चौहान, मोहम्मद अकरम और नजमुश साकिब समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। शिवानी की कुर्सी पर बैठकर खाया था खाना शिवानी ने अपने सुसाइड नोट में एक दिन का वाकया लिखा है, जिसमें बताया कि 29 जून को सहकर्मियों ने लंच किया, जिसमें ज्योति चौहान ने शिवानी त्यागी की कुर्सी पर बैठकर खाना खाया।

मेज साफ न करने पर शिवानी ने जब टोका तो उसके साथ अभद्रता की गई और धमकी दी गई।

उन्होंने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। मां ने लगाया जबरन नॉनवेज खाने का दबाव बनाने का आरोप  शिवानी की मां का दावा है कि उनकी बेटी को कार्यस्थल पर परेशान किया जाता था।

खासतौर पर मुस्लिम सहकर्मियों द्वारा उसको निशाना बनाया जाता था।

लंच में वे नॉनवेज लेकर आते थे और उस पर जबरन नॉनवेज खाने का दबाव बनाते थे। जबकि उनकी बेटी शाकाहारी थी, वह मना करती तो उसके खाने में नॉनवेज डाल देते थे।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस तरह की शिकायत उनके पास नहीं है, न ही अब तक जांच में यह बात सामने आई है। अक्टूबर में नौकरी शुरू की थी शिवानी ने 21 अक्टूबर 2023 को एक्सिस हाउस में काम शुरू किया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।