- होम >>
लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद सहयोगी दलों ही नहीं अपने लोगों को भी साध रही भाजपा, व्यवहार में बदलाव से सभी हैरान
- न्यूज़
- Sunday | 9th June, 2024
इसे भी पढ़ें-आगरा में सताएगी लू, सबसे ज्यादा गर्म रहा प्रयागराज, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम इसी क्रम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भाजपा विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों को तो शपथ ग्रहण का न्यौता मिला ही है, सभी जिलाध्यक्ष भी आमंत्रित किए गए हैं।
आमंत्रण को लेकर पार्टी नेतृत्व के इस सहृदयी व्यवहार से पदाधिकारी व विधायक उत्साहित हैं। कुछ ने दिल्ली जाने की तैयारी कर ली है तो कुछ ने शनिवार की शाम तक दिल्ली में डेरा डाल दिया है।
प्रदेश के सभी 98 जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने फोन पर बताया कि वह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
दोनों ही लोग शनिवार की देर शाम दिल्ली पहुंच गए हैं। इसे भी पढ़ें-10, 12 व 14 जून को निरस्त रहेगी छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, बांसगांव विधायक डा. विमलेश पासवान और चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दिन यानी रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह का भी रविवार को ही दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में रविवार की शाम सवा सात बजे आयोजित है। जिलाध्यक्षों के जरिये विधायकों को दी गई सूचना आमंत्रण में संगठन को कितना महत्व दिया गया है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विधायकों को आमंत्रण जिलाध्यक्षों के जरिये दिया गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।