सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया जनता दर्शन, लोगों की समस्या का निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिया आदेश

संक्षेप:

  • सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया जनता दर्शन।
  • लोगों की समस्या का निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिया आदेश।
  • फरियादियों की समस्या सुलझाने का सीएम ने दिया भरोसा।

गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए खजाना खुला हुआ है।

जनता दर्शन में फरियादियों की समस्या सुलझाने का दिया भरोसा

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई फरियादियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले इस भरोसे से बहुत बल मिला। बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान कई फरियादियों के इलाज संबंधी समस्या को सीएम योगी ने पूरी संवेदनशीलता से सुना और समझा। उनकी या उनके परिजनों की बीमारी और चल रहे इलाज की जानकारी ली।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


पुलिस व सभी संबंधित विभागों को निस्तारण का दिया निर्देश

दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 500 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद चलकर गए। सभी से उनकी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस से संबंधित समस्याओं को पुलिस अधिकारियों को तथा राजस्व से संबंधित समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों को संदर्भित कर यथाशीघ्र सन्तुष्टिपरक और निष्पक्ष निस्तारण का निर्देश दिया।

जनता दर्शन से पहले गोरखनाथ मंदिर में किया दर्शन

जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। जनता दर्शन में फरियादियों से मिलने के पूर्व उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन, पूजन करने के साथ ही अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles