- होम >>
CM योगी ने Teachers Day पर 54 शिक्षकों को किया सम्मानित, गोरखपुर-बस्ती मंडल के 7 टीचरों को भी मिला राज्य पुरस्कार
- न्यूज़
- Thursday | 5th September, 2024

राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में विद्यालय के 21 बच्चे हुए चयनित गिरहिया महराजगंज के प्रधानाध्यापक भूपेंद्र कुमार सिंह को राज्य पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत की बदौलत विद्यालय में गुणवत्तायुक्त शिक्षक कार्य के लिए दिया गया है।
उनके प्रयास से विद्यालय में साइंस लैब के साथ ही पुस्तकालय की भी स्थापना की गई है।
वर्तमान में यहां कुल 603 बच्चों का नामांकन है।
पिछले दिनों सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में इस विद्यालय के 21 बच्चे चयनित हो चुके हैं। लंगडाबर संतकबीर नगर के सहायक अध्यापक ज्योति प्रकाश सिंह को छात्र संख्या बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य पुरस्कार दिया गया है।
वर्तमान में विद्यालय में 364 बच्चे नामांकित हैं।
इसके साथ ही विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनाने में भी मुख्य भूमिका निभाई। घर-घर जाकर छात्रों से किया संपर्क राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सिद्धार्थनगर के तिगोड़वा की प्रधानाध्यापिका अर्चना वर्मा के प्रयास से आज विद्यालय की छात्र संख्या 184 है।
इसके लिए उन्होंने घर-घर जाकर संपर्क किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।