- होम >>
Fire in Gorakhpur: गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घिरा परिवार, दो की मौत, नौ झुलसे
- न्यूज़
- Wednesday | 12th June, 2024
इसे भी पढ़ें- डाक पार्सल के ट्रक की तलाशी में निकला ऐसा माल, कि पुलिस रह गई हैरान, आरोपितों ने बताई कमाई करने की जुगाड़ नयागांव के रामजी जायसवाल अपने मकान के अगले हिस्से में किराना की दुकान चलाते हैं।
पिछले हिस्से में रामजी व उनके भाई अमित व ऋषिकेश अपने परिवार के साथ रहते हैं।
मंगलवार की रात में 9:15 बजे दुकान बगल में स्थित गैलरी में लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी नीचे खड़े मोपेड पर गिरी जिससे आग लग गई। मोपेड में लगी आग कुछ देर में ही दुकान के साथ ही उसके पीछे के दो कमरों में पहुंच गई।
इसमें मौजूद परिवार के लोग निकलने का प्रयास करते इसी बीच मोपेड की टंकी से निकला पेट्रोल बरामदे में फैल गया।
जान बचाने के लिए कमरे से बाहर निकली रामजी की पत्नी मीना जायसवाल, बेटी शिपू,साक्षी, छोटे भाई अमित की पत्नी रंजना, बेटी अंशिका,ऋषिकेश की पत्नी रितू जासवाल व दो वर्षीय बेटी कुलुश और दो दिन पहले घूमने आयी बेलीपार के डंवरपार गांव में रहने वाली साली महेश्वरी झुलस गए। इसे भी पढ़ें- आगरा में छह दिन सताएगी लू, गोरखपुर में 17 जून तक होगी वर्षा, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंचे रामजी,अमित व ऋषिकेश का हाथ भी जल गया।
गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने के बाद परिवार के सभी लोग एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचे जहां डाक्टरों ने अंशिका व कुलुश को मृत घोषित कर दिया।
आग की चपेट में आने से किराना की दुकान व कमरों में रखा पूरा सामान जल गया। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने की बात सामने आयी है।मुख्य अग्निशमन अधिकारी मामले की जांच व नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।