- होम >>
Flood in Gorakhpur: श्रावस्ती के रास्ते नेपाल से आ रहा पानी, तेजी से बढ़ रही राप्ती, प्रशासन अलर्ट
- न्यूज़
- Saturday | 6th July, 2024
अपर जिलाधिकारी को 10, उप जिलाधिकारी को 15, तहसीलदार को 20 और नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को उनके क्षेत्र के सभी राहत चौपालों में पहुंचना होगा।
चौपाल में सर्पदंश, वज्रपात, डूबने से मृत्यु, बाढ़ आदि से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
इसके लिए प्रोफार्मा भी जारी किया गया है। इसे भी पढ़ें-पूर्वी यूपी में आज और कल होगी भारी बारिश, IMD ने लखनऊ-गोंडा-गोरखपुर सहित 32 जिलों में जारी किया अलर्ट मुख्य अभियंता गंडक कार्यालय की ओर से बताया गया है कि घाघरा नदी अयोध्या पुल पर चढ़ाव की स्थिति में है।
कुआनो नदी मुखलिसपुर में भी बढ़त पर है।
रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर खतरे के निशान से तकरीबन ढाई मीटर नीचे बह रही है। 16 घंटे में नेपाल ने छोड़ा 44 लाख लीटर पानी नेपाल ने वाल्मीकिनगर बैराज से गुरुवार शाम चार बजे और शुक्रवार सुबह आठ बजे 44 लाख लीटर से ज्यादा पानी छोड़ा।
यह पानी गंडक नदी से होते हुए कुशीनगर के रास्ते बिहार में जा रहा है।
गोरखपुर में नेपाल की नदियों का पानी श्रावस्ती के रास्ते भिनगा, बांसी होते हुए आता है। इसे भी पढ़ें-भैंस ने खुद सुलझा लिया अपना विवाद, थाने में पुलिस के सामने चुना अपना मालिक, यूपी के इस जिले का मामला ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।