- होम >>
Gorakhpur News: गोरखपुर के हिन्दी बाजार में डीआरआइ की छापेमारी, छह घंटे तक चली पूछताछ
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
शहर के हिन्दी बाजार का सर्राफा मंडी तस्करी के सोने को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है।
कभी तस्करों के पकड़े जाने पर उनका तार हिन्दी बाजार से जुड़ा मिलता है तो कभी बाजार के कुछ लोगों पर सोने की तस्करी का आरोप लग चुका है।
इस बार मामला वाराणसी से जुड़ा हुआ है। इसे भी पढ़ें-बांसगांव लोकसभा में कमलेश पासवान को हरा पाएंगे सदल प्रसाद? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट कुछ दिन पहले वाराणसी डीआरआइ की टीम ने तस्करी का 4.50 किलोग्राम सोना एक फर्म की दुकान से पकड़ा था।
पूछताछ में इसके सूत्र गोरखपुर से भी जुड़े थे।
वाराणसी की जो फर्म प्रकरण में संदेह में है, उसकी शाखा गोरखपुर के साथ पटना में भी है। वहां से मिले इनपुर पर सोमवार को डीआईआई की टीम सुबह 11 बजे हिन्दी बाजार में अंबे गहना बाजार के एक प्रतिष्ठान पर पहुंची।
टीम के पहुंचने के बाद आसपास की कई दुकानों के शटर गिर गए।
टीम ने सराफा की दुकान पर सोने की खरीद बिक्री के रसीद और कागजातों की जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में रवि किशन की राह में काजल निषाद की साइकिल खड़ी, यहां पढ़िए कौन मार रहा बाजी इस दौरान किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।