- होम >>
Gorakhpur News: दोस्त ने जमा किया अमेरिकी बंदी का जुर्माना,12 जून को होगा रिहा, इस खास वजह से हुई थी गिरफ्तारी
- न्यूज़
- Thursday | 6th June, 2024
हाई कोर्ट के आदेश पर पांच फरवरी, 2023 को स्काट बायड को बेहतर उपचार के लिए महराजगंज से गोरखपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
वीजा खत्म होने के बाद जालसाजी करके देश में रुकने के मामले में उसे न्यायालय ने सजा देने के साथ ही 90 हजार रुपये जुर्माना लगाया था। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में अब गति पकड़ेंगे 4000 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट, चुनाव के वजह से बाधित था काम जेलर अरुण कुमार कुशवाहा ने बताया कि 12 जून को अमेरिकी बंदी की सजा पूरी हो रही है।
जुर्माना की राशि जमा न होने पर उसे छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ती, लेकिन उसके दोस्त ने जुर्माना की राशि कोर्ट में जमा कर दी है। महराजगंज जिले की एलआइयू ले जाएगी दिल्ली जुर्माना की राशि जमा होने और 12 जून को अमेरिकी बंदी की सजा पूरी होने की जानकारी जेल प्रशासन ने महराजगंज जिले के अधिकारियों को दी है।
महराजगंज जिले की एलआइयू टीम 12 जून को गोरखपुर जिला कारागार से अमेरिकी बंदी स्काट बायड को अपने साथ दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर ले जाएगी, जहां से उसे अमेरिका भेजा जाएगा। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, आगरा में गर्मी को लेकर ऑरेज जोन घोषित, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम 2015 में आया था भारत स्काट बायड के पासपोर्ट की जांच करने पर पता चला था कि 26 जून, 2015 को भारत आया था।
वर्ष 2016 में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी देश नहीं छोड़ा।
तीन जून, 2022 को बिहार की रक्सौल सीमा से स्काट बायड ने नेपाल जाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। 15 जून, 2022 की शाम वह सोनौली सीमा पर पहुंचा, जहां पकड़ा गया।
इमिग्रेशन अधिकारी की तहरीर पर सोनौली थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्काट बायड को जेल भेजा था। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।