Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में गरज कर बरसेंगे बादल, गिरेगा पारा, चढ़ेगा मतदान प्रतिशत

शनिवार को अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञानी जता रहे हैं, न्यूनतम तापमान के भी 25 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना बता रहे हैं।

मौसम विज्ञानी के अनुसार उत्तरी बिहार व उत्तरी बंगाल में निम्नवायुदाब क्षेत्र बना हुआ है। इसे भी पढ़ें-मां को दस्त आई तो गला रेतकर सिर को कुएं में फेंका, 10 साल बाद पिता की गवाही पर बेटे को हुई उम्रकैद की सजा इसके अलावा पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश की ऊपरी हवा में चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बनकर तैयार है।

उधर बंगाल की खाड़ी की ओर पुरुआ हवाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश की नमी को निरंतर बढ़ा रही है।

यही नमी पहले बादलों का रूप लेगी, फिर वर्षा बनकर गरज-चमक के साथ बरसेंगी। इस दौरान या इससे पहले चलने वाली तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विज्ञानी के अनुसार कुछ स्थानों में अलग-अलग समय पर हल्की वर्षा का क्रम दो से तीन दिन तक जारी रह सकता है।

दो जून को पांच से 10 मिलीमीटर वर्षा की संभावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। उधर शुकवार को लगातार आठवें दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड हुआ।

40.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड तापमान औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।