- होम >>
Lok Sabha Result 2024: लखनऊ जाने से पहले सीएम योगी ने जाना मतगणना का हाल, पूछे- तैयारी पूरी है ना?
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
इस पर अध्यक्षद्वय ने उन्हें चलते-चलते तैयारी की पूरी जानकारी दी।
बताया कि विधानसभावार पोलिंग एजेंट बना दिए गए हैं।
उन्हें उनकी जिम्मेदारी भी समझा दी गई है।
उनकी मदद के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी सहेज दिया गया है। इसे भी पढ़ें-बांसगांव लोकसभा में कमलेश पासवान को हरा पाएंगे सदल प्रसाद? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट सुबह छह बजे सभी पोलिंग एजेंट अपने-अपने निर्धारित मतगणना टेबल पर तैनात हो जाएंगे और मतगणना की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखेंगे। सात चरणों के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव में जीत-हार के फैसले के लिए मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।
इसे लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने तो अपनी तैयारी की ही है, राजनीतिक दलों ने भी पुख्ता योजना बनाई है। भाजपा ने बाकायदा इसके लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 16-16 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की है।
चूंकि हर विधानसभा क्षेत्र में पड़े मतों की गणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं, इसलिए भाजपा ने हर टेबल पर बतौर पोलिंग एजेंट एक कार्यकर्ता को लगाया है। इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में रवि किशन की राह में काजल निषाद की साइकिल खड़ी, यहां पढ़िए कौन मार रहा बाजी इसके अलावा एक-एक वरिष्ठ पदाधिकारी की ड्यूटी एआरओ (सहायक रिटर्निंग आफिसर) टेबल और बैलेट पेपर की मतगणना वाले टेबल पर लगाई गई है।
गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए महानगर व जिला स्तर और बांसगांव लोकसभा सीट के लिए जिले स्तर के पदाधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है। अपने लिए निर्धारित स्थान पर सभी का सुबह छह बजे तक पहुंच जाने का निर्देश पार्टी नेतृत्व की ओर से दिया गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।