- होम >>
Sainik School Inauguration: मुख्यमंत्री ने रखी थी नींव, अब उपराष्ट्रपति करने आ रहे हैं पूर्वांचल के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण
- न्यूज़
- Saturday | 7th September, 2024

स्कूल का प्रशासनिक भवन प्राचीन भारतीय संस्कृति व परंपरा का दर्शन कराते है।
सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों के खेलकूद की गतिविधियों के लिए खेलों के कई कोर्ट व मैदान भी विकसित किए गए हैं।
सैन्य सेवाओं में जाने के लिए पूर्वी यूपी की मेधा को मिला प्लेटफार्म गोरखपुर का सैनिक स्कूल सीएम योगी के दिल के बहुत करीब है। इसके शिलान्यास के बाद भी वह कई बार इसके निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण करने आते रहे हैं।
उन्होंने सैनिक स्कूल का उपहार देकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के मेधावियों को सैन्य सेवाओं में जाने के लिए एक सशक्त प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है।
पूर्वी उत्तर के इस सैनिक स्कूल से सैन्य सेवाओं में अवसर के लिए क्षेत्रीय संतुलन को भी बढ़ावा मिलेगा। यहां खड़े होंगे वाहन महराजगंज मार्ग से कार्यक्रम में आने वाली बसें, चार पहिया वाहन झुंगिया मोड़ से मुड़कर मानबेला गांव होते हुए एचयूआरएल गेट से प्रवेश कर केंद्रीय विद्यालय के सामने खाली मैदान में खड़ी होंगी।
पिपराइच मार्ग से कार्यक्रम में आने वाले वाहन असुरन चौराहा, एचएन सिंह चौराहा, राप्ती नगर से बाएं मुड़कर हाइडिल कालोनी होकर स्पोर्ट कालेज चौराहा से चिलुआताल थाना होते हुए नकहा क्रासिंग से फर्टिलाइजर में प्रवेश करेंगे और एचयूआरएल क्रिकेट मैदान में खड़ी होंगी।
सोनौली मार्ग की तरफ से पीपीगंज, कैंपियरगंज, सहजनवां, बड़हलगंज, चौरी चौरा और कुशीनगर मार्ग से कार्यक्रम में आने वाले वाहन स्पोर्ट कालेज से चिलुआताल थाना होते हुए नकहा क्रासिंग से फर्टिलाइजर में प्रवेश करेंगे और एचयूआरएल क्रिकेट मैदान में खड़े होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने तक यहां नहीं आएंगे भारी वाहन स्पोट्र्स कालेज चौराहा से करीमनगर मार्ग एवं खजांची मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन वीवीआईपी कार्यक्रम की समाप्ती तक प्रतिबंधित रहेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।