गोरखपुर में सरयू नदी ने तोड़े बाढ़ के सारे पुराने रिकार्ड, किसानों की सारी फसलें बर्बाद, टूटे पानी के बैरियर

- गोरखपुर में सरयू नदी ने तोड़े बाढ़ के सारे पुराने रिकार्ड।
- किसानों की सारी फसलें हुई बर्बाद।
- सरयू नदी ने तौड़े पानी के सारे बैरियर।
गोरखपुर. सरयू नदी में आई बाढ़ ने कछार वासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बीते वर्षों में बाढ़ का पानी जहां कभी नहीं पहुंचा था, इस वर्ष सरयू का पानी वहां भी पहुंच गया है। इसकी वजह से पककर कटने को तैयार धान की फसल डूब गई। अब इस फसल के सड़ने की आशंका किसानों को परेशान कर रही है।
सरयू नदी ने तोड़े बाढ़ के सारे पुराने रिकार्ड
सरयू नदी की बाढ़ ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही है। 135 से अधिक गांव मैरुंड घोषित किए जा चुके हैं। सरयू नदी के लिए रामजानकी मार्ग बैरियर है। नदी का पानी इसे भी पार कर तरैना नाले में पहुंच गया। गनगरी होते हुए सरयू का यह पानी उन गांवों में पहुंच गया जहां पहले कभी नहीं पहुंचा था। इससे धान की खड़ी फसल बहुत स्थानों पर डूब गई। चारों तरफ पानी होने से सड़कें टूट गईं। बहुत से रास्ते बंद हो गए।
ये भी पढ़े : यूपी रोडवेज की साधारण बसों में अब मिलेगी रिजर्वेशन की सुविधा, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरह से करा सकेंगे आरक्षण
बाढ़ के कारण किसानों की फसलें हुई बर्बाद
अहिरौली गांव के श्रीनिवास शाही, घेवरपान गांव के राजेश शाही तथा रियांव गांव के रुदल यादव ने बताया कि इस तरह का पानी जब 1998 में राप्ती का बांध टूटा था तब आया था। सरयू नदी का पानी यहां आने का कोई औचित्य नहीं था। कभी नदी में बहुत बाढ़ आने पर ताल तक पानी आता था। आज गांव के करीब पानी आ गया। रियांव गांव के पूर्व प्रधान बृजेश शाही, बैजनाथ यादव, दुर्गेश रावत ने कहा कि सरयू का पानी कभी इधर नहीं आया था। इस पानी के आने से किसानों की बहुत ही फसल बर्बाद हुई है। जगह-जगह सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। धान की फसल जो बची है उसकी कटाई करना मुश्किल है। प्रशासन किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा दे।
सरयू नदी ने तौड़े पानी के सारे बैरियर
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रूपेश खरे ने बताया कि रामजानकी मार्ग सरयू का बैरियर है। बाढ़ के पानी ने सभी बैरियर को तोड़ दिया था। इस नाते सरयू का पानी उत्तर दिशा में भी फैल गया। करीब 15 किलो मीटर दूर तक पानी पहुंचने से धान की फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। अब पानी तेजी से घट रहा है। रामजानकी मार्ग से पूरी तरह से पानी हट गया है। कल तक राप्ती का भी जलस्तर नीचे आने लगेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।